MyCashbacks.in में मैं कुमार सुशांत आपका स्वागत करता हूँ!।
इस वेबसाइट का उदेश्य सिर्फ आपको जानकारी देना ही नहीं है, बल्कि हम सब आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़े अनुभवों, विचारों और उलझनों पर भी खुल कर अपनी बात रखने के लिए है, जिनके बारे में हम सोचते तो बहुत हैं लेकिन इन् मुद्दों पर खुलकर बात नहीं कर पाते!
यहाँ आपको रिश्ते, परिवार, समाज, जीवनशैली, परंपरा और मान्यताएँ, व्यक्तिगत विकास और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े अलग-अलग विषयों पर मेरे निजी विचारों पर आधारित लेख पढ़ने को मिलेंगे। हम ये मानते हैं कि किसी भी विषय पर आप सिर्फ एक नज़रिये के आधार पर फैसला नहीं सुना सकते, बल्कि अलग अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले पर विचार किया जाए।
हम सब को समझना चाहिए कि जीवन के हर सवाल का जवाब सीधा और एक ही जैसा नहीं हो सकता है। बहुत सी बातें इस पर निर्भर करेंगी कि उस मुद्दे से जुड़ा आपका व्यक्तिगत अनुभव कैसा रहा है, कुछ बातें समाज और परिस्थितियों को भी मध्यनज़र रखेंगी, और कुछ बातें ऐसी भी होंगी जिन पर हर अलग व्यक्ति का अलग नजरिया होगा।
MyCashbacks.in पर हम ऐसे ही विषयों को उठाएंगे और सरल भाषा में आपके सामने रखने का प्रयास करेंगे—कभी गंभीरता से, कभी कहानियों में पिरोकर, कभी सवाल पूछते हुए और कभी अपने अनुभवों के माध्यम से।
हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य है कि आपको ऐसा content मिले जो:
- पढ़ने में आसान और दिलचस्प हो।
- रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़ा हो।
- रिश्तों और सामाजिक परिस्थितियों को एक अलग नजरिए से देखने में मदद करे।
- प्रचलित मान्यताओं और myths पर सोचने का अवसर दे।
- पाठकों को अपनी राय बनाने और सवाल पूछने के लिए प्रेरित करे।
- जीवन में हर मोड़ पर खुद को बेहतर बनाने और सीखने की प्रेरणा दे
हम किसी भी विषय पर अंतिम सत्य बताने का दावा नहीं करते। हमारा उद्देश्य बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाना है।
हमारे बारे में
MyCashbacks.in एक independent content website है, जहाँ अलग-अलग विषयों पर articles प्रकाशित किए जाते हैं। हम कोशिश करते हैं कि प्रकाशित content उपयोगी, स्पष्ट और पाठकों के लिए relevant हो।
समय के साथ हम इस वेबसाइट पर और भी नए topics और बेहतर content जोड़ने का प्रयास करेंगे।
अगर आपको हमारा कोई article पसंद आता है, किसी बात से असहमति है या किसी विषय पर अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
पढ़ते रहिए, सोचते रहिए और अपनी राय बनाते रहिए।
